Uncategorized

खबर का असरः वर्दी वाला शराबी थानेदार सस्पेंड

News Wing

Ramgarh, 21 August: न्यूज विंग की खबर का एक बार फिर असर हुआ है. रामगढ़ के बरलंगा थाना प्रभारी अरुण सिंह को वर्दी में शराब पीने के आरोप में एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. संतोष कुमार गुप्ता को बरलंगा थाना का नया थानेदार बनाया गया है. इस खबर को न्यूज विंग ने प्रमुखता के साथ चलाया था, जिसके बाद थाना प्रभारी पर कार्रवाई की गयी.

क्या है मामला

रामगढ़ के बरलंगा थाना के पास स्थित एक होटल में थाना प्रभारी अरुण सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ जाम से जाम टकरा रहे थे. हालांकि शराब पीना कोई कानूनन जुर्म नहीं है. बस उनको इतना ख्याल नहीं रहा कि वो वर्दी में शराब पी रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः रामगढ़ः वर्दी वाले शराबी बरलंगा थानेदार, देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button