Uncategorized

शौचालय निर्माण में लायें तेजी : जामताड़ा डीपीआरओ

News Wing Jamtara, 16 November: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जामताड़ा जिले में हो शौचालय निर्माण की समीक्षा गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिला जनसंर्पक पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी प्रतिभा कुजूर और सीओ सह बीडीओ प्रीति लता किस्कू मौजूद थे. बैठक में सभी पंचायत के मुखिया तथा जल सहिया ने भाग लिया. इस दौरान विभिन्न पंचायत के विभिन्न गांवों में बनाए जा रहे शौचालय की समीक्षा की गई तथा शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी प्रतिभा कुजूर ने कहा कि जामताड़ा प्रखंड को हर हाल में 31 दिसंबर तक ओडीएफ घोषित करना है. जिसको लेकर कार्य में तेजी लाएं. उन्होंने कहा कि जिस पंचायत में जितना लक्ष्य दिया गया है हर हाल में पूरा करें.

प्रत्येक दिन शौचालय का निरीक्षण करें

इस दौरान डीपीआरओ ने संबंधित पंचायतों के मुखिया को निर्देश दिया कि स्वंय मॉनिटरिंग कर कार्य में तेजी लाएं. प्रत्येक दिन शौचालय का निरीक्षण करें. कहा कि जो जल सहिया सही से काम नहीं कर रहे हैं उन्हें हटाकर उनकी जगह में नया जलसहिया चयन कर कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें. उन्होंने कहा कि जो जल सहिया बेहतर कार्य करेगी उसे सम्मानित भी किया जाएगा. मौके पर मुखिया ललिता कुमारी, कमली देवी, श्यामा मांझी सहित कई जलसहिया मौजूद थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button