Uncategorized

कोलकाता: नेपाल सीमा पर पुलिस ने आतंकवादी को किया गिरफ्तार

News Wing

Kolkata, 29 November: कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने प्रतिबंधित अंसारूल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से कथित तौर पर संबद्ध एक व्यक्ति को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के साथ बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन से संबद्ध गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है.

पड़ोसी देश भागने की कोशिश कर रहा था उमर फारुक 

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ अधिकारियों ने उमर फारुक उर्फ मोहम्मद आफताब खान को नेपाल सीमा से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह पड़ोसी देश भागने की कोशिश कर रहा था. अधिकारियों ने खान और दो अन्य शोपोन बिस्वास उर्फ तमीम और एन गाजी उर्फ जफूर के बारे में किसी तरह की सूचना देने वाले के लिये इनाम की घोषणा की थी. खान की गिरफ्तारी के साथ कोलकाता पुलिस द्वारा बांग्लादेशी आतंकवादी समूह से कथित तौर पर जुड़े और गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है. गिरफ्तार चार अन्य व्यक्तियों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने भारत-नेपाल सीमा के निकट एक ठिकाने पर छापा मारकर आफताब को गिरफ्तार किया.

विस्फोटक बनाने वाली शाखा से जुड़ा था आरोपी  

अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन की विस्फोटक बनाने वाली शाखा से जुड़ा था और उसे विस्फोटक बनाने में महारत थी. उन्होंने बताया कि आफताब मोहम्मद सहादत हुसैन की मदद से भारत में घुसा था. सहादत को पिछले सप्ताह मध्य कोलकाता से गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया कि तमीम के साथ आरोपी कुछ दिनों के लिये हावड़ा के एक होटल में रुका था.

पिछले सप्ताह भी हुई है गिरफ्तारी

एसटीएफ ने पिछले सप्ताह एबीटी के दो आतंकवादियों शमशाद मिया और रिजाउल इस्लाम को हथियार आपूर्तिकर्ता मंटोश डे को कोलकाता रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से कई नकली पहचान पत्र एवं हथियार जब्त किये थे. आशंका है कि बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों एवं लेखकों की हत्या के पीछे इन्हीं आतंकवादियों का हाथ था.     

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button