Uncategorized

कोचांग गैंग रेप केस : आम आदमी पार्टी की जांच कमिटी करेगी खूंटी का दौरा, टीम को महिलाएं करेंगी लीड

Ranchi : राज्य के खूंटी जिले में पांच युवतियों के बलात्कार की घटना काफी शर्मनाक और मानवता को शर्मसार करनेवाली है। राज्य में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से विफल है और रघुवर सरकार के निकम्मेपन का परिणाम है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने कहीं. उन्होंने कहा कि इस घटना से राज्य की महिलाओं में भय का माहौल है. राज्य में लगातार हो रही बलात्कार की घटनाओं से यह साफ हो गया है कि महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार सोयी हुई, उसे महिला सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। चौधरी ने आगे कहा कि पार्टी की महिला नेत्री यास्मीन लाल, संचारी सेन और डॉ प्रियंका के नेतृत्व में जांच कमिटी का गठन किया गया है, जो खूंटी में घटनास्थल का दौरा करेगी. यह किमटी जांच की रिपोर्ट पार्टी की राज्य समिति को सौंपेगी. उसके बाद पार्टी की ओर से आगे की रूपरेखा तय की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- पत्थलगड़ी समर्थकों ने किया दुष्कर्म, फादर सहित दो गिरफ्तार, जांच जारीः एडीजी

इस रेप कांड को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है रघुवर सरकार

चौधरी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में विफल पुलिस प्रशासन और निकम्मी रघुवर सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए लगातार इस तरह की घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करती है. खूंटी की घटना में भी रघुवर सरकार यही करने की कोशिश कर रही है।

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button