
New Delhi : मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आधार के जरिये देश के विभिन्न कालेजों और विश्वविद्यालयों में करीब 80 हजार ऐसे शिक्षकों की पहचान की है जिनका दरअसल कोई वजूद ही नहीं है. मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने हालांकि स्पष्ट किया कि इनमें से कोई भी शिक्षक किसी केन्द्रीय विश्वविद्यालय से नहीं है. जावडेकर ने एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ ऐसे ‘फर्जी’ शिक्षक हैं जो छद्म उपस्थिति का तरीका अपनाते हैं और कई जगहों पर पूर्णकालिक पढ़ा रहे हैं. आधार शुरू होने के बाद, ऐसे 80 हजार शिक्षकों की पहचान हुई है और उनके खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि किसी केन्द्रीय विश्विवद्यालय में फर्जी शिक्षकों की पहचान नहीं हुई है. लेकिन कुछ राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में ऐसे शिक्षक हैं.
New Delhi : मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आधार के जरिये देश के विभिन्न कालेजों और विश्वविद्यालयों में करीब 80 हजार ऐसे शिक्षकों की पहचान की है जिनका दरअसल कोई वजूद ही नहीं है. मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने हालांकि स्पष्ट किया कि इनमें से कोई भी शिक्षक किसी केन्द्रीय विश्वविद्यालय से नहीं है.
फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई पर किया जायेगा विचार
जावडेकर ने एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ ऐसे ‘फर्जी’ शिक्षक हैं जो छद्म उपस्थिति का तरीका अपनाते हैं और कई जगहों पर पूर्णकालिक पढ़ा रहे हैं. आधार शुरू होने के बाद, ऐसे 80 हजार शिक्षकों की पहचान हुई है और उनके खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि किसी केन्द्रीय विश्विवद्यालय में फर्जी शिक्षकों की पहचान नहीं हुई है. लेकिन कुछ राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में ऐसे शिक्षक हैं. मंत्रालय ने सभी विश्वविद्यालयों से सभी कर्मचारियों और छात्रों से आधार संख्या मांगने के लिए कहा है, ताकि डुप्लीकेशन नहीं हो. हालांकि डेटा लीक होने के बारे में चिंता जतायी गयी है.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में भी किसान बेहाल, आत्महत्या करने की प्रवृति हो रही हावी
आधार है सुरक्षित, इससे छेड़छाड़ का पता लगाना संभव : विशिष्ट पहचान प्राधिकरण
गौरतलब है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अज्ञात लोगों द्वारा 500 रुपये में आधार की पूरी जानकारी मुहैया कराने की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा था कि उसकी प्रणाली सुरक्षित है और इसके किसी भी दुरुपयोग का पता लगाया जा सकता है. उसने कहा कि उसके पास हर गतिविधि की पूरी जानकारी होती है. प्राधिकरण ने जारी बयान में कहा था कि आधार की कोई जानकारी लीक नहीं हुयी है. उसने दावा किया था कि जैविक जानकारियों समेत आधार के डेटा पूरी तरह सुरक्षित हैं. प्राधिकरण का यह बयान ऐसे समय में आया जब मीडिया रिपोर्टों में व्हाट्सऐप के जरिये महज 500 रुपये में आधार की जानकारी मुहैया कराने का खुलासा किया गया था.
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में मदरसे हुये सरकार के फैसले के खिलाफ, कहा नहीं लगायेंगे मोदी की तस्वीरें
आधार नंबर से जानकारी खोजने की सुविधा चुनिंदा कर्मचारियों व अधिकारियों को ही दी गयी
उसने कहा कि लोगों की मदद तथा उनके दिक्कतों को दूर करने के लिए चुनिंदा कर्मचारियों व राज्यों के अधिकारियों को ही आधार नंबर की मदद से जानकारी खोजने की सुविधा दी गयी है. उसने दावा किया कि प्राधिकरण हर गतिविधि की जानकारी रखता है और छेड़छाड़ की पहचान करने की क्षमता भी रखता है. हर दुरुपयोग का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. रिपोर्ट किया गया मामला दिक्कतों की निवारण सुविधा के दुरुपयोग का मामला है. उसने कहा कि उसके पास चूंकि इसका पता लगाने की सुविधा है, उसने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्राधिकरण ने कहा कि दिक्कतों की निवारण सुविधा के तहत भी सीमित अधिकार ही दिया जाता है. उसने आगे कहा कि जैविक सूचनाओं के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुआ है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




