Uncategorized

कैलेंडर पर गांधी की जगह मोदी, लालू गरम

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के 2017 के कैलेंडर और डायरी में महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छापे पर एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। लालू ने खादी ग्रामोद्योग आयोग की डायरी और कैलेंडर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर को हटाकर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार रात ट्वीट कर कहा, “हे राम! आरएसएस गैंग ने पहले तो गांधी जी हत्या की और अब ये लोग पूरी तरह उनके विचारों की भी हत्या करने में जुट गए हैं।”

लालू प्रसाद ने एक अन्य ट्वीट में नरेंद्र मोदी का नाम तो नहीं लिया, मगर उनकी ओर इशारा करते हुए कहा, “जिसके शासन में हजारों लोग मारे गए, जिसकी विचारधारा सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू से ठीक उलट है, आज वह आदमी, बापू का स्थान ले रहा है।”

उल्लेखनीय है कि केवीआईसी के कैलेंडर और डायरी में महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री की तस्वीर छापे जाने को लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button