
Ranchi: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआइएल) की ओर से राज्य में दस पावर ग्रिड सब स्टेशन बनाने का करार किया गया. इसके तहत राज्य में दस पावर ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन बनाये जाने थे. इनमें से तीन पावर ग्रिड और ट्रांसमिशन लाइन पर अब भी काम जारी है.
उर्जा संचरण निगम लिमिटेड की मानें तो पीजीसीआइएल की ओर से 2012 में राज्य में दस ग्रिड सब स्टेशन और इनके लिए ट्रांसमिशन लाइन बनाने का काम दिया गया. इन आठ सालों में ग्रिड सब स्टेशन अब तक शुरू हो गये है. तीन संचरण लाइन में अभी भी काम जारी है. इसमें लोहरदगा, पतरातू और लातेहार में ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन पर अभी भी काम हो रहा है.
राज्य में 24 घंटे बिजली मिले, इसके लिए जरूरी है कि इन सब स्टेशनों और ट्रांसमिशन लाइनों को जल्द शुरू किया जाये. इनमें से लातेहार ट्रांसमिशन लाइन फॉरेस्ट क्लियरेंस के लिए रुका है.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में कोरोना से एक की मौत, झारखंड में मौत का आंकड़ा पहुंचा 43
किन सात जगहों में ट्रांसमिशन लाइन है शुरू
2012 में पीजीसीआइएल की ओर से हुए करार के बाद, अब तक सात सब स्टेशन शुरू किये जा चुके हैं जिसमें दुमका, चाईबासा में उलीझरी, गोविंदपुर, मानगो, पतरातू, मधुपुर और मनोहरपुर हैं. इनमें से रामचंद्रपुर में भी ट्रांसमिशन लाइन बनायी जा रही थी जो पहले राज्य सरकार के अधीन बन रही थी. लेकिन बाद में इसे भी पीजीसीआइएल को दे दिया गया. वर्तमान में यह लाइन भी चालू है.
वहीं पीजीसीआइएल को छोड़ वर्तमान में नौ ट्रांसमिशन लाइन हैं जो लंबे समय से फॉरेस्ट क्लियरेंस के इंतजार में हैं. उर्जा संचरण की मानें तो राज्य मे कई ऐसे दूरस्थ इलाके हैं जहां अब भी संचरण की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में इन इलाकों में ट्रांसमिशन लाइन के बाद ही बिजली आपूर्ति निर्बाधित हो सकती है.
इसे भी पढ़ें –कंपनी ने नौकरी से निकला, तनाव में आकर युवक ने की आत्महत्या
1600 करोड़ की थी योजना
पीजीसीआइएल की ओर से राज्य सरकार को 1600 करोड़ का काम मिलना था जिसमें से राज्य को 1458 करोड़ रुपये दिये गये हैं. इस राशि से साल 2012 से ट्रांसमिशन लाइन बनाया जा रहा है. फिलहाल जिन ट्रांसमिशन लाइनों में बिजली सचंरण शुरू नहीं हुआ है, वहां जल्द ही शुरू हो जायेगा.
इसे भी पढ़ें – पाकुड़: 30 हजार घूस लेते जूनियर इंजीनियर को ACB ने किया गिरफ्तार




