Uncategorized

केवल राष्ट्रीय पुरस्कार गैर व्यावसायिक : अर्जुन रामपाल

मुंबई : ऐसे में जबकि फिल्म जगत से जुड़े विभिन्न पुरस्कार समारोहों का आयोजन हो रहा है, अभिनेता अर्जुन रामपाल का मानना है कि सभी समारोहों का उद्देश्य व्यवसाय से प्रेरित है। इनमें से केवल राष्ट्रीय पुरस्कार ही ऐसा है, जो व्यावसायिक नहीं है। फिल्म ‘रॉक ऑन’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले अभिनेता का कहना है, “मैं समझता हूं, सभी समारोह व्यावसायिक उद्देश्य से आयोजित होते हैं। केवल राष्ट्रीय पुरस्कार ही ऐसा है, जिसका उद्देश्य व्यावसायिक नहीं है और यही एकमात्र ऐसा समारोह है, जिसका कोई महत्व है।”

रामपाल को गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से होने का भी कोई मलाल नहीं है और उन्हें नहीं लगता कि वह कहीं बाहर से फिल्मी दुनिया में आए हैं। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं फिल्मोद्योग में बाहरी व्यक्ति हूं। मेरे मन में फिल्म जगत के लिए बहुत सम्मान है और इसकी बेहतरी के लिए मैं अपनी क्षमता के अनुसार कोई भी योगदान दूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button