Uncategorized

खूंटी: कांकी गांव में कार्यक्रम का आयोजन, पुलिस और ग्रामीणों के बीच दूरी खत्म होने की उम्मीद

News Wing

Kunti, 24 October:  सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत, खूंटी पुलिस के द्वारा आज खूंटी थाना क्षेत्र के कांकी गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा समेत कई पुलिस अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहेंगे. लगभग दो महीने के बाद जिला पुलिस के अधिकारी उसी कांकी गांव में पहुंचेंगे, जहां गत 25 अगस्त को स्थानीय ग्राम सभा के द्वारा जिले के एसपी समेत आधे दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को ग्रामीणों ने 12 घंटे से ज्यादा पूरी रात बंधक बनाकर रखा था.

कांकी गांव में सारी रात ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बना कर रखा था

पुलिस बंधक कांड की चर्चा उस समय काफी बड़े पैमाने पर हुई थी क्योंकि यह पहला वाकया था, जब पुलिस के अधिकारी पूरी रात ग्रामीणों के बंधक बने रहे. आज के कार्यक्रम के बाद उम्मीद की जा रही है कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच जो दूरी बन गई थी, वह बिल्कुल खत्म हो जाएगी क्योंकि पिछले 2 महीने के दौरान भंडरा इलाके में बड़े पैमाने पर सामुदायिक पुलिसिंग के अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया था.

पुलिस के पक्ष में ग्रामीण

इस दौरान पुलिस ने हालांकि घटना के मुख्य आरोपी बिरसा पाहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बावजूद, इसके पुलिस के पक्ष में ग्रामीणों के सामने आने से साफ़ है कि उस घटना का असर अब पुलिस अधिकारियों पर बिल्कुल खत्म हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button