Uncategorized

केजरीवाल ने ‘आप’ अनुयायियों के बिजली बिल आधे किये

नई दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने उन लोगों के बिजली बिल आधे कर दिए हैं, जिन्होंने अक्टूबर, 2012 से अप्रैल, 2013 तक अपने बिल नहीं भरे थे।

शिक्षा मंत्री ने बुधवार को एलान किया कि जिन्होंने बिजली की बढ़ती कीमत के विरोध में आंदोलन का समर्थन किया था, उन्हें बिजली बिल में पचास फीसद छूट दी जाएगी। इस छूट से सरकार को करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने अक्टूबर, 2012 में राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की बढ़ती कीमत के विरोध में आंदोलन किया था। इस दौरान पार्टी ने लोगों को लिखित में समर्थन देने के लिए कहा था। इस दौरान करीब दस लाख लोगों ने पार्टी के हक में हस्ताक्षर किए थे, जबकि करीब 24 हजार लोगों ने बिल नहीं भरा था। जिन लोगों ने बिल नहीं भरे थे, अब उनको आधे बिल भरने पडे़ंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button