
GODDA : ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून लाना केंद्र की मोदी सरकार के एजेंडे में शामिल महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है, जिसको लेकर लोकसभा से राज्यसभा तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार देखने को मिली थी. देश की मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार इस बील को हर हाल में कानून की शक्ल देना चाहती है, लेकिन इसको लेकर कई मुस्लिम संगठनों ने विरोध की आवाज तेज कर दी है, जिसकी एक बानगी गोड्डा में देखने को मिली, जहां तीन तलाक पर बन रहे कानून के विरोध में गोड्डा जिले में मुस्लिम महिलाओं द्वारा ऐतिहासिक महारैली निकाली गयी। मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर महगामा में निकाले गए जुलुश में हजारों-हजार की सँख्या में मुस्लिम महिलाओं को तलाक संशोधन बिल के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन करते देखा गया.
इसे भी देखें- नहीं सुधरा सिस्टम: पुलिस अवर निरीक्षक के पदों पर हुई विभागीय परीक्षा पर उठे सवाल
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के रुख का कर रहे समर्थन
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के समर्थन में निकाले गए जुलूस में ‘तलाक बिल हमें मंजूर नहीं‘ के बैनर के साथ लोग महागामा की सड़कों पैदल मार्च करते नजर आए. पहली बार महगामा की सड़कों पर मुस्लिम महिलाओं को हजारों की संख्या में निकलकर प्रदर्शन करते देखा गया है. केंचुआ चौक से अनुमंडल कार्यालय तक निकले मौन जुलूस में महिलाओं के हाथ में तिरंगा भी देखा गया, विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मांग की जा रही है कि तीन तलाक पर केंद्र सरकार या सुप्रीम कोर्ट दखलंदाजी करना बंद करे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




