
Ranchi : झारखंड में श्वेत क्रांति की वाहक मेधा अब नये अवतार में है. राज्य के 20 हजार से ज्यादा गौपालक के घरों से निकलकर झारखंड मिल्क फेडरेशन के जरिए प्रतिदिन करीब दो लाख उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंच रहा है. मेधा के प्रोडक्ट्स बाजार में आज से नये और आकर्षक पैकेजिंग में गुणवत्ता की गारंटी के साथ उपलब्ध हैं. रांची में आयोजित एक समारोह में कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने इसके नये लोगो एवं पैकेजिंग वाले उत्पाद बाजार में बिक्री के लिए लांच किया.
इसे भी पढ़ें – 108 एंबुलेंस सेवा: सरकार का दावा अधूरा, मार्च तक सड़कों पर उतारनी थी 329 एंबुलेंस-अबतक 192 ही हैं उपलब्ध
व्यापक सर्वे के आधार पर रीलॉन्च
झारखंड सरकार के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि मेधा ब्रांड का रीलॉन्च एक व्यापक सर्वे के फीडबैक के आधार पर किया गया है. मेधा ने लगभग 5000 से भी अधिक उपभोक्ताओं और गौपालकों के बीच सर्वे कराया और उनके फीडबैक के आधार पर बदलाव लाया. मेधा की गुणवत्ता एवं उच्च मानकों को दर्शाते हुए लोगो, ब्रांड टैगलाइन एवं पैकेजिंग में बदलाव लाया गया है. उन्होंने कहा कि मेधा के सभी उत्पाद के पैकेट, इनका कलर और लोगो पहले से ज्यादा आकर्षक हैं. अपने संबोधन के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि 2024 तक हम सुधा को पछाड़ देंगे और झारखंड में मेधा बड़े पैमाने पर लोगों की पसंद बनेगी.
इसे भी पढ़ें – झारखंड और बिहार में मनरेगा की सबसे कम मजदूरी, काम नहीं करना चाहते मजदूर
मेधा का उत्पाद पौष्टिक एवं सुरक्षित
मेधा के महाप्रबंधक ने कहा कि बाजार में मौजूद अन्य कंपनियों के दुग्ध उत्पाद के मुकाबले मेधा के उत्पाद ज्यादा पौष्टिक एवं सुरक्षित है. झारखंड में विटामिन ए और डी से फोर्टीफिएड दूध बेचने वाली एक मात्र संस्था मेधा है. उन्होंने कहा कि मेधा डेहरी अभी झारखंड में 21 जिलों में अपने उत्पाद उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध करा रही है.
मेधा का लक्ष्य नौनिहालों को तंदुरुस्त बनाना है
मेधा डेयरी की ओर से लातेहार और बोकारो में करीब 16000 बच्चों को फोर्टीफाइड फ्लेवर्ड दूध उपलब्ध कराया जा रहा है. मेधा का लक्ष्य झारखंड के बच्चों को फोर्टीफाइड मिल्क उपलब्ध करवाकर सेहतमंद बनाना है.
इसे भी पढ़ें – ATM खाली-लोग परेशान, जेटली ने कहा अचानक बढ़ गयी करेंसी की मांग, राज्यमंत्री ने कहा- कुछ राज्यों में कम, कुछ के पास ज्यादा करें
ये रहे मौजूद
रीलॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री रणधीर सिंह, सांसद रामटहल चौधरी, विधायक जीतू चरण राम, झारखंड मिल्क फेडरेशन के महाप्रबंधक नरेंद्र शर्मा, निदेशक कृषि पूजा सिंघल सहित अन्य लोग मौजूद थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




