Uncategorized

कुदरत का करिश्मा या प्रकृति का कहर?

ये तस्वीरें देखकर आप चौंक सकते हैं लेकिन यह घटना हकीकत में घटी है। मामला है झारखंड के बोकारो जिले का। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में बसे डीवीसी कॉलोनी स्थित जर्मन आवास है। इसी के बगल में स्थित काफी पुराने पेड़ के अंदर से अचानक काफी तेज आग की लपटें उठने लगीं। इसे देख लोग हैरान हो गये। कौतुहलवश इसे देखने के लिए लोग उस ओर दौड़ पड़े। अब 48 घंटे बीत जाने के बाद पेड़ जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका है। पर्यावरण के जानकार इसे जमीन के भीतर लगी आग का परिणाम बता रहे हैं। झारखंड वैसे भी कोयला के भंडार के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। बहरहाल, मामला चाहे जो भी हो प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ का परिणाम रह रहकर इसी रूप में सामने आता है। एक तरह से ये हमारे लिए चेतावनी भी है कि अब मत करो प्रकृति से खिलवाड़। देखिये कुछ तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button