Uncategorized

कुख्यात राकेश भुइयां दस्ते का सफाया, अत्याधुनिक हथियार सहित शिकंजे में चार नक्सली

Daltonganj :  सूबे के लिए नासूर बन चुके नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.  नक्सल प्रभावित पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर दीपक गंझू समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.  दीपक पर पांच लाख रूपये का इनाम भी घोषित है. पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी विपुल शुक्ला ने गुरूवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि चार नक्सलियों की गिरफ्तारी के साथ ही छत्तरपुर, नौडीहा बाजार, हरिहरगंज, मनातू आदि क्षेत्र में सक्रिय सब जोनल कमांडर राकेश भुइयां के दस्ते का लगभग खात्मा हो गया है. अब इस दस्ते में केवल पांच लाख का ईनामी नक्सली विमल यादव पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी शिद्दत से तलाश की जा रही है.  डीआईजी श्री शुक्ला ने कहा कि पुलिस का अगला टारगेट विमल यादव ही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में दीपक गंझू, योगेंद्र भुइयां के अलावे एक बालक और एक बालिका शामिल है. उन्होंने बताया कि इन नक्सलियों की निशानदेही पर कई अत्याधुनिक हथियार, कारतूूस, नकद रूपये व अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की गयी हैं. ये सभी सामान छत्तरपुर थाना क्षेत्र के मंझौली, खपरवाडीह, भौरवा के जंगलों में जमीन के नीचे छिपा कर रखे गये थे. 

इसे भी देखें- रांची : पार्ट वन की परीक्षा में आया सिलेबस से बाहर का प्रश्न , विरोध में 20 हजार परीक्षार्थियों ने जमा कर दी खाली आंसर शीट

गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज

डीआईजी विपुल शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा की सूचना पर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर यह कार्रवाई की. गिरफ्तार नक्सलियों पर छत्तरपुर, नौडीहा बाजार, हरिहरगंज, मनातू थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं. प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा, अभियान एसपी अरूण कुमार सिंह, सीआरपीएफ के द्वितीय कमांडेंट अरविंद त्रिपाठी, छत्तरपुर डीएसपी शंभू सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी विमलेश त्रिपाठी और चंद्रशेखर आजाद सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. 

इसे भी देखें- हजारीबाग में दवा दुकानों में छापेमारी, कई प्रतिबंधित दवायें बरामद, हिरासत में लिये गये लोग

क्या-क्या हुआ बरामद ?
इंसास राइफल- 02
303 राइफल-   01
सेमी आॅटोमेटिक राइफल यूएस मेड- 01
5.56 बोर की जिंदा कारतूस- 333
.303 की गोली- 121
बिंदोलिया- 03
इंसास मैगजीन- 01
.303 मैगजीन-  01
.303 राइफल चार्जर 01
मोबाईल- 03
सीम-  08
नकद- 50 हजार 140 रूपये बरामद

इसे भी देखें- नक्सलियों ने बीजेपी महिला कार्यकर्ता व एक युवक की गोली मारकर की हत्या, नक्सली पर्चा बरामद

छापामारी दल  में ये थे शामिल
एसपी अभियान अरूण कुमार सिंह, छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी शंभू कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी विमलेश त्रिपाठी, सहायक समादेष्टा राजेंद्र कुमार, पुलिस निरीक्षक वंश नारायण सिंह, पुलिस अवर निरीक्षण संतोष कुमार, भिखारी राम, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार, हवदार सुरेंद्र सोय, आरक्षी गणपति लकड़ा सहित सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान शामिल थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button