Uncategorized

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा जीतेगी 2019 की लड़ाईः गिलुआ

News Wing
Ranchi, 12 August: महानगर भाजपा के अंतर्गत रांची विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में शुरु हुई. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा 2019 की लड़ाई जीतेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी ने झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. मंत्री सीपी सिंह ने बूथ मैनेजमेंट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विचारधारा आधारित कार्यकर्ताओं के सरकार में आने से आज केंद्र एवं राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का काम कर रही है. महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं. बूथ अध्यक्षों के मेहनत के दम पर ही आज हमारी केंद्र एवं राज्य में सरकार है. प्रशिक्षण शिविर में मेयर आशा लकड़ा, केके गुप्ता, हरविंदर सिंह बेदी, जनार्दन शाह, वरूण साहु, मंजू चौधरी, राजू सिंह, रमेश सिंह, मुकेश सिंह, बसंत दास, बजरंग वर्मा, अरविंद सिंह पिंटू, प्रेम सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, विशालदेव यादव और अनिता वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button