Uncategorized

रंगारंग समारोह के साथ लंदन ओलंपिक का समापन

लंदन: लंदन में ओलंपिक खेलों का रंगारंग समापन समारोह हुआ जिसमें ब्रिटेन के संगीतकारों ने अपनी धुनों से समां बांध दिया. यहां लोकप्रिय बीटल्स और क्वींस के गाने गाए गए तो वहीं स्पाइस गर्ल्स ने चलती कारों में अपने गानों का प्रदर्शन किया. समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखी.

17 दिन तक चले खेलों के इस महाकुंभ में 204 देशों के साढ़े दस हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. लंदन ओलंपिक भारत के लिए अब तक का सबसे कामयाब ओलंपिक रहा है. भारतीय खिलाड़ियों के हाथ गोल्ड तो नहीं लगा लेकिन 2 सिल्वर और 4 बॉन्ज मेडल लेकर भारत ने इतिहास जरूर रच दिया.

वहीं 46 गोल्ड पदक के साथ अमेरिका ओलंपिक मेडल टेली में अव्वल रहा जबकि 38 गोल्ड मेडल के साथ चीन दूसरे नंबर पर रहा. तीसरे नंबर पर रहे मेजबान ब्रिटेन के हाथ 29 गोल्ड मेडल लगे.

समापन समारोह के आखिर में ओलंपिक का झंडा ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो के नुमाइंदे को सौंप दिया गया. साल 2016 के ओलंपिक खेल रियो दि जेनेरियो में होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button