Uncategorized

कांग्रेस लगायेगी इलाकों में मोहल्ला चौपाल, वार्ड 31 की समस्या पर मेयर को सौंपा ज्ञापन

News Wing
Ranchi, 06 November : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आज रांची की मेयर आशा लकड़ा को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में वार्ड 31 के जयप्रकाश नगर में विस्थापितों के लिए बनायी गयी कॉलोनी में सप्लाई पाइपलाइन ना होने की समस्या के साथ ही  कचरे के लगे अंबार से भी अवगत कराया. इसके अलावा इलाके में स्ट्रीट लाइट की समस्या का भी जिक्र ज्ञापन में किया गया.

इलाके के लोग कचरे से हैं परेशान

आदित्य विक्रम जायसवाल का कहना है कि सरकार शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की बात करती है, लेकिन शहर के बीचो- बीच स्थित इस कॉलोनी में महिलाएं और बच्चे करीब 2 किलोमीटर पैदल जाते हैं और सर पर पानी ढ़ोकर अपनी दिनचर्या की शुरूआत करते हैं. वहीं वार्ड 31 के निवासी  ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि स्ट्रीट लाइट ना होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.  वार्ड 31 की निवासी कुंती देवी और नुपूर देवी का कहना है कि इस वार्ड में कचरे का अंबार लगा है. यह कई बड़ी बीमारियों को न्योता दे रहे हैं.

मोहल्ला चौपाल लगाकर कांग्रेस जानेगी समस्या

वहीं युवा कांग्रेस के महासचिव कुलदीप कुमार, रांची अध्यक्ष पंचम सिंह, महासचिव राहुल राय ने कहा कि नगर निगम एवं नगर विकास मंत्रालय के खिलाफ इन अनियमितताओं के विरुद्ध वार्ड स्तरीय हल्ला बोल कार्यक्रम रांची विधानसभा परिसर में किया जाएगा. इसके साथ ही आदित्य विक्रम ने कहा कि 27 नवंबर से हम मोहल्ला चौपाल एवं घर-घर जाकर वार्ड की समस्याओं के बारे में जानेंगे एवं समाधान करने की प्रयास करेंगे. इस मौके पर मुख्य रूप से रवि यादव, नीतीश सिन्हा, प्रिंस सिंह, अमन सिंह अमरजीत कुमार सिंह इत्यादि लोग शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button