Uncategorized

कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानी टिकैत उमरांव और शेख भिखारी को याद किया

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने अमर शहीद एवं वीर स्वतंत्रता सेनानी टिकैत उमरांव सिंह और शेख भिखारी की शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीदों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किये और कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के चलते ही हमारा देश आजाद हुआ और हम खुद को स्वतंत्र महसूस करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद टिकैत और शेख भिखारी ने अग्रणी भूमिका निभायी थी और अपनी जान की बाजी लगाकर देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने का संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों शहीदों को चुटूपालु घाटी में फांसी दे दी गई थी। वक्ताओं ने कहा कि शहीद टिकैत और शेख भिखारी की कुर्बानी को सदैव याद किया जाता रहेगा। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में शमशेर आलम, डाॅ राजेश गुप्ता, सूर्यकांत शुक्ला, दिलीप दाराद, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, जगदीश साहु, नेली नाथन, मेहुल प्रसाद, राजेश सिन्हा सन्नी, अंकित सिंह, मदन मोहन सिंह, राजू राम और अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button