Uncategorized

कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मांगा मिलने का वक्त, अगले हफ्ते मुलाकात की संभावना

New Delhi :  कांग्रेस ने कर्नाटक में भाजपा के पास सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा नहीं होने के बावजूद राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा भाजपा को किये जाने पर अपनी आपत्ति जताई है. कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कर्नाटक मुद्दे से अवगत कराने के लिए समान विचार वाली पार्टियों की ओर से मिलने का समय मांगा है. पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा गया है, लेकिन कल कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण को देखते हुए उनसे अगले सप्ताह मुलाकात की संभावना है.

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस और समान विचार वाली दूसरी पार्टियां राष्ट्रपति को इस बारे में अवगत कराना चाहती है कि कर्नाटक के राज्यपाल ने भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं होने के बावजूद उसे सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया. राजद सहित ये दल राष्ट्रपति के समक्ष यह बात रखना चाहते हैं कि हर राज्य में सरकार गठन के लिए अलग–अलग नियमों का हवाला दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – गायब हो रही हैं रांची शहर से छोटी-छोटी नदियां, नहीं सुधरें तो इतिहास बन जायेंगे हम

लालू प्रसाद की पार्टी राजद का कहना है कि सबसे बड़ी पार्टी होने की वजह से भाजपा को सरकार गठन का न्योता दिया गया, तो फिर यही आधार बिहार में भी लागू होना चाहिए था. जहां वह सबसे बड़ी पार्टी है. दरअसल  शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को कहा कि येदियुरप्पा शनिवार शाम चार बजे विधानसभा में बहुमत साबित करें. इससे पहले राज्यपाल ने येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया था. राज्यपाल ने बुधवार को येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता दिया था, जिसके विरोध में कांग्रेस ने बुधवार रात ही शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था.
इसे भी पढ़ें – कर्नाटकः कल शाम चार बजे येदियुरप्पा सरकार साबित करें बहुमत, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
 

गौरतलब है कि राज्य में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. प्रदेश की 224 सदस्यीय विधानसभा में 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 38 सीटें मिली हैं. फिलहाल बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 112 है.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button