
Bhopal : वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्थित झोतेश्वर ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार को रास्ता भटक गया. इससे स्थानीय प्रशासन में अफरा-तफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ द्वारका पीठ के जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मिलने झोतेश्वर जा रहे थे लेकिन उनका हेलीकॉप्टर भटककर नरसिंहपुर जिले में करेली के नजदीक ग्राम कोदसा के एक खेत में उतरा. झोतेश्वर एवं कोदसा गांव के बीच की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है.
इसे भी पढ़ें: 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान : मरणोपरांत श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस और विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार
11 बजे झोतेश्वर पहुंचे कमलनाथ
उन्होंने कहा कि करीब दो मिनट के बाद पायलट ने फिर उड़ान भरी और हेलीकॉप्टर से करेली का एक चक्कर लगाया. इसके बाद उसने हेलीकॉप्टर को गोटेगांव के झोतेश्वर में सुरक्षित उतार दिया. नरसिंहपुर प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 250 किलोमीटर दूर है. नरसिंहपुर जिले की पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने बताया कि कमलनाथ को शायद झोतेश्वर में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचना था, लेकिन पायलट दिशा भटक गया, जिससे वह करीब 11 बजे झोतेश्वर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें: उन्नाव गैंगरेप केस: जिस विधायक सेंगर के खिलाफ यूपी पुलिस को गिरफ्तारी के साक्ष्य नहीं मिले, वह CBI की गिरफ्त में
तीन दिन पहले शंकराचार्य स्वरूपानंद से मुलाकात की थी कमलनाथ ने
कमलनाथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के साथ जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में आये हैं. इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-पाठ भी की. राजनीतिक हलकों में यह मुलाकात खास मानी जा रही है. तीन दिन पहले ही कमलनाथ ने कांग्रेस दिग्गज एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा के समापन के अवसर पर भी शंकराचार्य स्वरूपानंद से मुलाकात की थी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




