Uncategorized

कश्मीर में ग्रेनेड हमला, 8 घायल

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने एक हथगोला फेंका, जिसमें चार जवान तथा चार नागरिक घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों ने के.पी.रोड पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को लक्ष्य कर हथगोला फेंका, जिसमें चार जवान और चार नागरिक घायल हो गए।”

घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आतंकवादियों की तलाश के लिए इलाके को घेर लिया गया है।

अब तक किसी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button