
Balasore: अगर कोई आपसे कहे कि किसी शख्स ने अपनी पत्नी को जुएं में दांव पर लगाया और हार जाने के बाद, महिला को जीतने वाले ने उसकी अस्मत लूटी. तो शायद आपके जहन में महाभारत का द्श्य घुम जाये. आपको लगेगा कि ये कोई कहानी है. लेकिन ये कहानी नहीं बल्कि ओडिशा के बालासोर में रहनेवाली एक महिला की जिंदगी की दर्द भरी हकीकत है.
Balasore: अगर कोई आपसे कहे कि किसी शख्स ने अपनी पत्नी को जुएं में दांव पर लगाया और हार जाने के बाद, महिला को जीतने वाले ने उसकी अस्मत लूटी. तो शायद आपके जहन में महाभारत का द्श्य घुम जाये. आपको लगेगा कि ये कोई कहानी है. लेकिन ये कहानी नहीं बल्कि ओडिशा के बालासोर में रहनेवाली एक महिला की जिंदगी की दर्द भरी हकीकत है.
इसे भी पढ़ेंः जनता ने रघुवर सरकार को नकारा, उपचुनाव में गोमिया-सिल्ली में हेमंत वाली विपक्ष काबिज, आजसू दोनों जगह चारों खाने चित
बालासोर की रहनेवाली 35 वर्षीय महिला ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जिसमें उसने बताया है कि 23 मई को सात जन्म तक साथ निभाने और रक्षा करने का वादा करने वाले उसके पति ने ही उसे जुएं में दांव पर लगाया और हार जाने के बाद जीतने वाले शख्स ने उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं, अपनी पत्नी को बचाने की बजाये उसके पति ने रेप में मदद भी की. बता दें कि पीड़ित महिला के दो बच्चे भी हैं.
आरोपी को जुएं की है लत
मिली जानकारी के मुताबिक, ‘बालिकुट गांव की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसकी मदद करने की जगह उसके पति ने उसका मुंह बंद कर दिया. इधर गांव के लोगों का भी कहना है कि उसके पति को जुए की लत है और इसी कारण से उसने अपनी पत्नी को दांव पर लगाया और हार बैठा.
पुलिस के मुताबिक, 28 मई को पीड़िता अपने पति और कुछ ग्रामीणों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और लिखित में कहा कि उसका आरोपी के साथ समझौता हो गया है, इसलिए वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहती है. लेकिन, ठीक अगले ही दिन वह अपने बयान से पलट गई और उसने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
इस घटना ने ना सिर्फ पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार किया है. बल्कि ये घटना कुछ लोगों की संर्कीण सोच को दर्शाता है कि किस तरह से आज भी महिलाओं को कुछ लोग अपनी जागीर समझते हैं. साथ ही उनसभी दावों पर भी सवाल उठने लगे है, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा की बात की जाती है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




