Uncategorized

ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के बीच डीपीएस के बच्चों ने बिताया समय

News Wing

Ranchi, 16 October: डीपीएस रांची के पांचवीं क्लास के विद्यार्थियों ने सोमवार को बरियातू स्थित ओल्ड एज होम का भ्रमण कर बुजुर्गों साथ समय व्यतीत किया. इस दौरान स्कूली बच्चों ने वहां रह रहे सभी बुजुर्गों से बातचीत की और उनके लिए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. बच्चों के द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रम को देख वहां रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली. कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने सभी बुजुर्गों को अपने हाथों द्वारा बनायी कार्ड और सजाए हुये दीयों को उपहार स्वरुप भेंट दिए. स्कूल लौटने के बाद बच्चों ने प्राचार्य डॉ राम सिंह से मुलाकात की. प्राचार्य ने बच्चों की सराहना करते हुये कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में सेवा भाव का संचार होता है और वे बड़े-बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button