नई दिल्ली: 29 तारीख को व्हाइट हाउस में मोदी के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा मोदी को डिनर पर बुलाने की तैयारी में हैं। लेकिन क्या मोदी व्हाइट हाउस में डिनर लेंगे?
ये सवाल इसलिए पैदा हो रहा है… क्योंकि जिस वक्त मोदी अमेरिका यात्रा पर होंगे, उस दौरान नवरात्र चल रहा होगा और मोदी ने नवरात्र के दौरान उपवास पर रहने का फैसला किया है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक नवरात्र के दौरान मोदी सिर्फ तरल आहार पर रहेंगे। पिछले चालीस सालों से मोदी नवरात्र के दौरान उपवास कर रहे हैं और इस साल भी ये सिलसिला जारी रहगा।
हालांकि अभी मोदी ने अमेरिकी प्रशासन को डिनर पर ना जाने की बात नहीं की है। लेकिन इतना साफ है कि इस जानकारी के बाद व्हाइट हाउस को अपने मेन्यू में बदलाव करना होगा।




