New Delhi : पंजाब नेशनल बैंक को लूटने वाला, 11,300 हजार करोड़ रुपये का महाघोटाला करनेवाला नीरव मोदी मशहूर जवेलरी डिजाइनर है. उनकी पहचान एक डायमंड किंग के रूप में हैं.बेल्जियम के एंटवर्प शहर के मशहूर डायमंड ब्रोकर परिवार से संबंध रखते हैं मोदी. ज्वेलरी डिजाइनर 2.3 अरब डॉलर के फायरस्टार डायमंड के संस्थापक हैं. उनके ग्राहकों में दुनिया के जाने-माने लोग शामिल हैं, जिनमें केट विंस्लेट, रोजी हंटिंगटन-व्हाटली, नाओमी वॉट्स, कोको रोशा, लीजा हेडन और एश्वर्या राय जैसे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय अभिनेत्रियां शामिल हैं.

भारत में सिर्फ दिल्ली और मुंबई में हैं स्टोर
नीरव के डिजाइनर ज्वेलरी बूटीक लंदन, न्यूयॉर्क, लास वेगास, हवाई, सिंगापुर, बीजिंग और मकाऊ में हैं. भारत में उनके स्टोर दिल्ली और मुंबई में हैं. भारत में जन्मे मोदी बेल्जियम के एंटवर्प शहर में पले-बढ़े हैं. नीरव की दिलचस्पी आर्ट और डिजाइन में थी और वो यूरोप के अलग-अलग म्यूजियम में आते-जाते थे. इसके बाद भारत में बसने और डायमंड ट्रेडिंग बिजनेस की बारीकियों को सीखने के बाद साल 1999 में उन्होंने फायरस्टार की नींव रखी. साल 2010 में वो क्रिस्टी और सॉदबी के कैटालॉग पर जगह बनाने वाले पहले भारतीय ज्वेलर बने. साल 2013 में वह फोर्ब्स लिस्ट ऑफ इंडियन बिलिनेयर में आये और तब से अपनी जगह बनाए हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: PNB के मुंबई ब्रांच में 10 हजार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा
दोस्त के कहने पर शुरू किया नीरव ने ज्वेलरी डिजाइन
तीसरी पीढ़ी के इस युवा कारोबारी ने एक दोस्त के कहने पर पहली ज्वेलरी डिजाइन की. दोस्त की खुशी देखकर उन्हें इसी काम को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली. उस दोस्त के कहने पर उन्होंने जो पहली इयरिंग्स डिजाइन की थी, उसमें जड़े हीरों की तलाश में कई शहरों में भटके और उनकी खोज मॉस्को में पूरी हुयी. उन हीरों को देखकर उनके दोस्त की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. यहीं से उनके डिजाइनर बनने की कहानी शुरू हुयी. आज वे उस एकमात्र भारतीय ज्वेलरी ब्रांड के मालिक हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित है.
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस व केजरीवाल का आरोप, पीएनबी का 11,300 करोड़ लूटने वाला नीरव मोदी दावोस में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ था
अमीर लोगों की लिस्ट में नीरव को मिला 84वां स्थान
उनकी ओर से डिजाइन किया गया गोलकोंडा नेकलेस वर्ष 2010 में हुयी नीलामी में 16.29 करोड़ रुपए में बिका था, जबकि वर्ष 2014 में एक नेकलेस 50 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ था. वह फोर्ब्स की भारतीय धनकुबेरों की वर्ष 2017 की सूची में 84वें नंबर पर हैं. उनकी माली हैसियत 1.73 अरब डॉलर (लगभग 110 अरब रुपए) है और उनकी कंपनी का रेवेन्यू 2.3 अरब डॉलर (लगभग 149 अरब रुपए) है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.