Uncategorized

एसडीओ ने अवैध रूप से चल रहे बिरसा ब्लड बैंक को सील किया, आठ गिरफ्तार

Ranchi : गैरकानूनी रूप से चल रहे बरियातू स्थित बिरसा ब्लड बैंक को SDO अंजलि यादव ने सील शनिवार को सील कर दिया. अवैध ब्लड बैंक चलाने के आरोप में मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में एफआईआर दर्ज करने में ड्रग इंस्पेक्टर आनाकानी कर रहे थे. मौके पर एसडीओ को भेजा गया है. एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

इसे भी पढ़ें – ड्रग लाइसेंस के बिना दस साल से चल रहा ब्लड बैंक, डीम्ड लाइसेंस के साथ चार महीने ही चल सकता है ब्लड बैंक

इसे भी पढ़ें – एसबीटीसी की बैठक में ब्लड कोंपोनेंट की दर निर्धारित, अभी अस्पतालों में है दोगुनी कीमत

इसे भी पढ़ें – प्राईवेट अस्पताल नहीं कराते ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, जरूरत के हिसाब से मात्र 25 प्रतिशत का ही हो पाता है जुगाड़

इसे भी पढ़ें – प्राईवेट अस्पताल नहीं कराते ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, जरूरत के हिसाब से मात्र 25 प्रतिशत का ही हो पाता है जुगाड़

 

ब्लड बैंक को सील करते अधिकारी

हाइकोर्ट ने अवैध ब्लड बैंक बंद कराने का आदेश दिया था

राष्ट्रीय ब्लड नीति को झारखंड में प्रभावी बनाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर 5 जुलाई 2017 को झारखंड हाइकोर्ट ने सुनवाई की थी. मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अपरेश कुमार सिंह और जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति की खंडपीठ ने झारखंड में ब्लड नीति को लेकर उठाये गये कदमों की जानकारी देने का निर्देश दिया था. खंडपीठ ने राज्य सरकार से पूछा कि राज्य में चल रहे ब्लड बैंकों के पास लाइसेंस है या नहीं? ब्लड बैंक गाइड लाइन का अनुपालन कर रहे हैं या नहीं? इन चीजों को देखें और अवैध रूप से संचालित ब्लड बैंकों को बंद करायें

इसे भी पढ़ें – केंद्र द्वारा खून के लिए जारी निर्देश नहीं हुआ सर्कुलेट, जारी होने के बाद अस्पताल नहीं कर सकता मरीजों के परिजनों को परेशान

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button