
भारत के करीब 35% मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और 81% मुख्यमंत्री करोड़पति हैं. राजनीतिक दलों पर निगाह रखने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के नेशनल इलेक्शन वाच (न्यू) के साथ मिलकर किए गए एक आकलन से यह बात सामने आयी है.
New Delhi: एडीआर के ताजा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत के करीब 35% मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और 81% मुख्यमंत्री करोड़पति हैं. राजनीतिक दलों पर निगाह रखने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के नेशनल इलेक्शन वाच (न्यू) के साथ मिलकर किए गए एक आकलन से यह बात सामने आयी है.
इसे भी पढ़ेंः कोर्ट ने लगायी सेना अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक
जमा किए गए हलफनामों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला
दोनों संगठनों ने देशभर में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा चुनावों के दौरान मौजूदा मुख्यमंत्रियों द्वारा स्वयं जमा किए गए हलफनामों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है.
26% के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज
एडीआर की रपट के अनुसार 31 मुख्यमंत्रियों में से 11 ने स्वयं के खिलाफ आपराधिक मामले दायर होने की घोषणा की है. यह कुल संख्या का 35% है. इसमें से 26% के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी जैसे इत्यादि गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ेंः राष्ट्रपति भवन का सुरक्षा गार्ड निकला चोर, बैंक डकैती मामले में गिरफ्तार
25 मुख्यमंत्री यानी 81% करोड़पति
इसी प्रकार 25 मुख्यमंत्रियों यानी 81% करोड़पति हैं. इनमें से दो मुख्यमंत्रियों के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 16.18 करोड़ रुपये है.
सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्रप्रदेश के चंद्रबाबू नायडू
आकलन के अनुसार देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्रप्रदेश के चंद्रबाबू नायडू हैं जिनकी घोषित संपत्ति 177 करोड़ रुपये है. वहीं सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री त्रिपुरा के मणिक सरकार है जिनकी संपत्ति 27 लाख रुपये है.
जानिये किसके पास है कितनी संपत्ति
चंद्रबाबू नायडू- 177 करोड़
पेमा खांडु- 129.57 करोड़
अमरिंदर सिंह- 48.31 करोड़
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (48.31 करोड़)
मेघालय के मुकुल संगमा (14.50 करोड़)
कर्नाटक के सिद्दारमैया (13.61 करोड़)
मिजोरम के लाल थानवाला (9.15 करोड़).
झारखंड के रघुवर दास (72 लाख)
यूपी के योगी आदित्यनाथ (95 लाख)
उत्तराखंड के त्रिवेंद्र सिंह रावत (1.15 करोड़)
मणिपुर के बीरेन सिंह (1.56 करोड़)
असम के सर्बानंद सोनोवाल (1.85 करोड़)
माणिक सरकार- 26 लाख
ममता बनर्जी- 30 लाख
महबूबा मुफ्ती- 55 लाख
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




