Uncategorized

एंटी लैंड माइन वाहन की चपेट में आने से दो की मौत, लोगों ने की तोड़फोड़

रांची : रांची खूंटी रोड पर एंटी लैंड माइन वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने घंटों प्रदर्शन किया। लैंड माइन वाहन में तोड़ फोड़ की। इस दौरान वाहन चालक पलटे वाहन के अंदर ही था। घटना सोमवार रात की है।

लोगों ने आरोप लगाया है कि वाहन चालक नशे में था और एक ठेलेवाले को धक्‍का मारने के बाद भागने के क्रम में उसने साइकिल पर सवार दूसरे व्‍यक्ति को भी धक्‍का मारा। मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक चालक सत्‍येंद्र सिंह वाहन को रांची से खूंटी लेकर जा रहा था।

बाद में पुलिस बल के साथ हटिया डीएसपी निशा मुर्मू भी घटना स्‍थल पर पहुंचीं। उन्‍होंनें आक्रोशित लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक वाहन के अंदर फंसे रहने के बाद चालक सत्‍येंद्र सिंह को बाहर निकाला गया। इसके बाद स्‍थानीय लोगों ने उसे पीटने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्‍हें रोक लिया।

हटिया डीएसपी ने लोगों को आश्‍वासन दिया कि आरोपी पर कार्रवाई की जायेगी। मंगलवार को दोनों मृतकों का रिम्‍स में पोस्‍टमार्टम किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button