Uncategorized

ऊपरघाट के बाद अब गोमिया में आतंक मचा रहा हाथियों का झुंड

News Wing

Gomia, 2 September: ऊपर घाट के बाद हाथियों का झुंड अब गोमिया पहुंच चुका है. बता दें के ऊपर घाट में हाथियों ने खुब आतंक मचाया और अब इनका निशान गोमिया प्रखंड है.शुक्रवार देर रात हाथियों का एक झुंड गोमिया प्रखंड के खमहरा के चीरूबदार टोला में पहुंचा. रात भर खेत में हाथियों का झुंड उत्पाद मचाता रहा. ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई तो ग्रामीण मशाल और आग लेकर खेतों में पहुंचे. लेकिन हाथियों को भगा नहीं पाए.

हाथियों के झुंड में दो बच्चे भी

हाथियों के झुंड में दो हाथी के बच्चे भी हैं. ग्रामीणों ने बताया कि वो करीब छह महीने के होंगे. हाथी के बच्चे हमेशा झुंड के बीच ही रहते थे. उत्पात मचाने में बच्चे अपने रिश्तेदारों का पूरा साथ दे रहे थे.

यह भी पढ़ें: बोकारोः आखिर क्यों गुस्से में हैं गजराज

तोड़ा एक ग्रामीण का घर

ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड खमहरा पंचायत के चीरूडीह गांव में घुस गया. ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने का खूब प्रयास किया. लेकिन हाथियों को भगाने में कामयाब नहीं हो पाए. हाथी में चीरूडीह के राजू गोप का मकान भी तोड़ दिया. हालांकि हाथियों ने किसी ग्रामीण को अभी तक नुकसान नहीं पहुंचाया है. ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी वन विभाग को दे दी है. वन विभाग खबर लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुंच पाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button