News Wing
Lucknow, 1 September: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में आज सुबह शहीद पथ पर स्टेडियम के पास पुलिस मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश ढेर हो गया. हालांकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा.
पुलिस के अनुसार, आज सुबह हुई इस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान सुरेंद्र शर्मा के रूप में की गई है.
मारे गए अपराधी का नाम सुरेंद्र बताया जा रहा है.
सुरेंद्र पर हत्या और अन्य गंभीर अपराध के कई मामले दर्ज है, और पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी.
गौरतलब है कि लखनऊ में लम्बे समय के बाद इस तरह मुठभेड़ में कोई अपराधी मारा गया है. मृत अपराधी के पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं.




