Uncategorized

उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, महिला ने जमीन कब्जा मुक्त कराने की लगाई गुहार

Simdega : सोमवार को समाहरणालय में उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने जनता दरबार का आयोजन किया. डुमरटोली निवासी कुसुम सुरीन ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर निजी जमीन को दखल से मुक्त कराने की मांग की. उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को अविलंब मामले की जांच करते हुए संबंधित व्यक्ति के उपर कार्रवाई करते हुए जमीन मालिक को जमीन दिलाने का निर्देश दिया. सुंदरपुर गांव वार्ड नं-1 के ग्रामीणों ने हस्ताक्षयुक्त आवेदन सौंपते हुए बताया कि सुंदरपुर पूर्वी क्षेत्र में 21 परिवार बसे हैं. गांव में बिजली नहीं है. उपायुक्त ने कहा कि जिले में बिजली का कार्य चल रहा है. सभी पंचायत कस्बों को बिजली से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. जल्द ही बिजली मिलेगी. उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत को सुंदररपुर गांव में बिजली बहाल कराने का निर्देश दिया.

इसे भी देखें-  सिल्ली विधायक अमित महतो की गयी विधानसभा सदस्यता, महाधिवक्ता से परामर्श के बाद स्पीकर ने लिया फैसला

गंभीर रूप से बीमार युवक को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ दिलाने निर्देश

नवाटोली गांव की जसमति देवी ने उपायुक्त से कहा कि बेटा धनुधार सिंह गंभीर रूप से बीमार है. शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू में इलाज चल रहा है, किंतु इलाज की रकम अधिक है. उपायुक्त ने सिविल सजर्न को मरीज की बीमारी को देखते हुए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से लाभ दिलाने का निर्देश दिया. विद्युत विभाग के बिजली मिस्त्रियों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन उपायुक्त को सौंपते हुए कहा कि सभी कर्मियों को मानदेय भुगतान विभाग के द्वारा नहीं किया जा रहा है. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता में लेते हुए विद्युत अभियंता को मानदेय भुगतान करने का निर्देश दिया.

इसे भी देखें –  बंद सूबे के कई जिलों में उत्पात, रांची में पुलिस पर पथराव, जमशेदपुर में फूंका ट्रक, कई जिलों में ट्रेने रोकी

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button