Lucknow : उन्नाव सामुहिक दुष्कर्म का आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सात दिनों की सीबीआई रिमांड पर है. पूछताछ के दौरान कुलदीप सिंह सेंगर ने दावा किया कि वह घटना वाले दिन उन्नाव में नहीं था. सेंगर ने कहा, घटना वाले दिन वह कानपुर में किसी की बर्थडे पार्टी में सामिल होने गया था. सीबीआई सूत्रों ने बताया कि सेंगर ने पूछताछ के दौरान कहा, घटना के दिन वह कानपुर में किसी परिचित की बर्थडे पार्टी में सामिल होने गये हुए थे. सेंगर ने दावा किया कि उनके मोबाइल की लोकेशन निकाली जा सकती है. बल्कि उनके साथ जो ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी थे, उनकी लोकेशन से भी इस बात की पुष्टि हो सकती है. कुलदीप सेंगर ने कहा है कि सीबीआई उस बर्थडे पार्टी की फुटेज भी मंगा कर चेक कर सकती है कि वह उस वक्त कहां थे.
विधायक की सहयोगी महिला शशि सिंह भी गिरफ्तार
वहीं, सीबीआई ने आरोपी विधायक की सहयोगी शशि सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है. कई घंटे चली पूछताछ के बाद सीबीआई ने शनिवार रात शशि सिंह को गिरफ्तार किया. आरोप है कि शशि सिंह ने ही पीड़िता को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पास कथित तौर पर पहुंचाया था. पीडि़ता की मां ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि महिला लालच देकर उसकी बेटी को विधायक के पास ले गई, जहां भाजपा नेता ने उससे कथित दुष्कर्म किया था. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब विधायक उसकी बेटी से बलात्कार कर रहा था उस वक्त शशि सिंह गार्ड बनकर कमरे के बाहर खड़ी थी.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button