Uncategorized

विशेष राज्य स्तरीय जांच समिति ने पलामू में टीकाकरण से हुई बच्चों की मौत की जांच की, टीके मानक के अनुरूप सही पाये

Ranchi : पलामू जिले के पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं लोइंगा उपकेंद्र में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत शनिवार को 11 बच्चों को शनिवार को टीके दिये गये थे. इनमें पांच बालक व छह बालिकाएं थी. इनमें से तीन बच्चों को Penta IPV, OPV, Measles, JE और DPT के टीके उम्र के अनुसार दिये गये थे. इसके बाद चार बच्चों संजू कुमारी, उज्जवल कुमार व आर्यन कुमार की मौत रविवार को प्रात: 5-6 बजे के बीच हुई. इसी क्रम में आयुष कुमार की मौत दिन के 2:30 बजे हुई.

इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष राज्य स्तरीय जांच गठित समिति पलामू के पाटन भेजी गई. टीम ने ANM शीत श्रृंखला स्थल सहित अन्य संबंधित जानकारी हासिल की. टीम ने शीत श्रृंखला एवं टीके मानक के अनुरूप सही पाये. जानकारी दी गई कि राज्य में इस्तेमाल किये गये Vial एवं उसी बैच के दो Vial कसौली, हिमाचल प्रदेश जांच के लिए भेजे जायेंगे. बच्चों का Viscera भी जांच के लिए भेजा गया है. बता दें कि पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत शनिवार को 13,702 बच्चों का टीकाकरण किया गया था.

इसे भी पढ़ें : पलामू में डीपीटी का टीका लगाए जाने के बाद बिगड़ी बच्चों की हालत, तीन की मौत, पांच गंभीर

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button