Uncategorized

ई-सिगरेट की मदद से छोड़ें धूम्रपान की लत

Washington : ई-सिगरेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों में धूम्रपान की प्रवृत्ति कम होती जाती है और इस लत से छुटकारा पाने के आसार बढ़ जाते हैं. एक नये अध्ययन में यह बात सामने आयी है. अमेरिका में मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना (एमयूएससी) से मैथ्यू कारपेंटर ने कहा कि ज्वलनशील सिगरेट निकोटीन आपूर्ति का सबसे नुकसानदायक रूप होता है.

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में मिर्गी की दवा लेने से बढ़ जाता है क्लेफ्ट लिप का खतरा

ई-सिगरेट के इस्तेमाल से यह नुकसान काफी कम हो सकता है और धूम्रपान करने वालों में कैंसर तथा अन्य बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है.’’ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने इस अध्ययन को प्रकाशित, वित्त पोषित किया है. कारपेंटर ने इस्तेमाल, उत्पाद वरीयता, धूम्रपान के व्यवहार में बदलाव और निकोटीन के उत्सर्जन के संदर्भ में ई-सिगरेट का मूल्यांकन किया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button