Uncategorized

ईपेमेन्ट गेटवे की त्रूटियां शीघ्र दूर करे आईटी विभाग: सचिव

रांची: र्इ-पेमेन्ट गेटवे से परिवहन व्यवसायियों को टैक्स जमा करने में हो रही कठिनार्इयों के निराकरण हेतु बुधवार को झारखण्ड सरकार के आर्इटी विभाग के प्रधान सचिव एन.एन. सिन्हा तथा एनआर्इसी के स्थानीय पदाधिकारियों ने फेडरेशन चेम्बर तथा परिवहन व्यवसायियों के साथ एक बैठक आयोजित की।

बैठक में चेम्बर महासचिव पवन शर्मा ने अवगत कराया कि गेटवे के माध्यम से कैलकुलेट टैक्स में जाने से पूर्व में जमा किया गया कर भी बकाया बताया जाता है एवं कर में 200 फीसदी तक जुर्माना जोडकर राशि बतार्इ जाती है। जमा करने का प्रयास करने पर फेल ट्रांजेक्शन बताया जाता है उसके बाद वाहन कर जमा नहीं होता तथा जमा करने के प्रयास के उपरांत ट्रांजेक्शन पेंडिंग बताया जाता है। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि पेमेन्ट गेटवे की व्यवस्था के साथ काउन्टर पर कर जमा करने की व्यवस्था भी 31 मर्इ 2014 तक बढाकर जारी रखी जाय।

फेडरेशन चेम्बर से प्राप्त समस्याओं के उपरांत एन.एन. सिन्हा ने एनआर्इसी के स्थानीय प्रतिनिधि अशोक दास को यह निर्देश दिया कि र्इ-पेमेन्ट गेटवे की त्रुटियों में अविलम्ब सुधार किया जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवसायियों की समस्याओं पर निश्‍चित ही विभाग विचार करेगा एवं इस हेतु आवश्यक प्रयास किये जायेंगे।

बैठक में चेम्बर महासचिव पवन शर्मा के अलावा पूर्व अध्यक्ष अरूण बुधिया, सच्चिदानन्द सिंह, गोपाल प्रसाद यादव, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, अनिस बुधिया तथा विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button