
Islamabad : पाकिस्तानी क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की तीसरी शादी के भी खटाई में पड़ने की खबर है. यानी उसकी वैवाहिक जीवन तनाव में घिर गया है. बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही उसका तीसरा निकाह हुआ था. जानकारी के अनुसार उनकी तीसरी पत्नी बुशरा मेनका नाराज होकर इमरान का घर छोड़कर अपनी नानी के घर चली गयी हैं. बताया जाता है कि झगड़े की जड़ इमरान के पालतू कुत्ते हैं. कुत्तों को लेकर दोनों के बीच हुए विवाद हुआ और बुशरा मेनका घर छोड़ कर नानी के पास चली गयी.
इसे भी पढ़ें- SC में केन्द्र ने कहा- मौत की सजा के लिए फांसी बेहतर विकल्प, इंजेक्शन ज्यादा अमानवीय
विवाद की जड़ मेनका की पिछली शादी से हुआ एक बच्चा भी है
टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद की रिपोर्ट के अनुसार मेनका के आदेश पर इमरान के घर से निकाले गये कुत्तों की एक बार फिर से वापसी हो गयी है. उन्हें इमरान के घर में टहलते देखा गया है. वैसे इमरान खान ने यह कहते हुए कुत्तों को निकाले जाने की खबर का खंडन किया था कि उनके जिस प्रिय कुत्ते शेरू की बात की जा रही है, वह कई साल पहले ही मर चुका है; खबरों के अनुसार कुत्तों की मौजूदगी के कारण बुशरा मेनका की आध्यात्मिक गतिविधियां प्रभावित होती थीं. वह इसी कारण कुतों को घर से निकालने की मांग करती रही थीं. यह भी कहा जा रहा है कि इस विवाद की जड़ मेनका की पिछली शादी से हुआ एक बच्चा भी है, जो इमरान खान के घर पर ही रहता है. दोनों के बीच बच्चे को लेकर विवाद भी होता रहता था.
इसे भी पढ़ें- नाबालिग रेप मामले में आसाराम को उम्रकैद, शिल्पी और शरतचंद्र को 20-20 साल की सजा
इमरान खान की बहनों का घर के निर्माण कार्य में आदेश भी नाराजगी की वजह
साथ ही इमरान खान की बहनें घर के निर्माण के काम में अपना आदेश चलाती थीं. इस वजह से भी बुशरा मेनका परेशान रहती थीं. बता दें कि पिछले महीने एक गोपनीय समारोह में इमरान ने तलाकशुदा बुशरा मेनका से निकाह किया था. यह भी जाने लें कि टीवी एंकर रेहम खान से तलाक के बाद इमरान ने बुशरा मेनका से तीसरा निकाह किया था. पाकिस़्तान में इस खबर की बड़ी चर्चा है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




