News Wing
Rome, 22 August: इटली के दक्षिणी द्वीप इस्चिया में सोमवार आए भूकंप के झटके में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए.
भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार 8.57 बजे महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही.
भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त हो गईं, जिसमें एक गिरजाघर भी शामिल है. इमारत का मलबा ढहने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं सात लोग लापता हैं.
राहत एवं बचाव कार्य जारी है.




