
Ranchi: पहली बार राज्य में दलीय आधार पर हो रहे निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने आखिरकार अपने पत्ते खोल दिये हैं. काफी देर की माथापच्ची के बाद उम्मीदवारों की सूची पार्टी ने जारी की है. बीजेपी से आशा लकड़ा मेयर पद की उम्मीदवार होंगी वही संजीव विजयवर्गीय उपमहापौर के लिए मैदान में उतरेंगे.
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के लिंगायत समुदाय की तरह सरना को मिले अलग धर्म का दर्जा, जेवीएम प्रमुख बाबूलाल ने की मांग
आशा लकड़ा और संजीव विजयवर्गीय होंगे उम्मीदवार
बता दें कि इससे पहले भी आशा लकड़ा ही रांची की मेयर थी और संजीव विजयवर्गीय डिप्टी मेयर. अब दलीय आधार पर हो रहे चुनाव में कौन बाजी मारता है, ये तो वक्त बतायेगा. वही उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि बीजेपी की निगम चुनाव में भारी मतों से जीत होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी कार्यालय से उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी. वही संजीव विजयवर्गीय पर भ्रष्टाचार के लगे आरोपों के सवाल के जवाब में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सिर्फ मीडिया में आरोप को लेकर खबरे आयी है, लेकिन कोई आरोप साबित नहीं हुआ है.
जानिये भाजपा के नगर निगम और नगर परिषद के उम्मीदवारों को
दक्षिणी छोटानागपुर, रांची प्रमंडल
रांची नगर निगम से महापौर पद की उम्मीदवार आशा लकड़ा और उपमहापौर पद के लिए संजीव विजयवर्गीय घोषित.
नगर परिषद :
खूंटी से अध्यक्ष अर्जुन पाहन, उपाध्यक्ष राखी कश्यप, गुमला से अध्यक्ष राजू कच्छप, उपाध्यक्ष मुनीश्वर साहू, बुंडू से अध्यक्ष राजेश उरांव, लोहरदगा से अध्यक्ष मनोरमा एक्का, उपाध्यक्ष ओम सिंह, सिमडेगा से अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओमप्रकाश साहू होंगे.
पलामू प्रमंडल, नगर परिषद :
चतरा से अध्यक्ष गुंजा देवी, उपाध्यक्ष पंकज साहू, लातेहार से अध्यक्ष शीला देवी तिर्की, उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, गढ़वा से अध्यक्ष पिंकी केसरी, उपाध्यक्ष मीरा पांडे, उंटारी से अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, छत्तरपुर से अध्यक्ष सत्यनारायण साहू, उपाध्यक्ष विजय सिंह, हुसैनाबाद से अध्यक्ष रामेश्वर राम, उपाध्यक्ष पद के लिए श्रवण जायसवाल उम्मीदवार होंगे.
संताल परगना प्रमंडल, नगर परिषद :
दुमका से अध्यक्ष अनिता रक्षित, उपाध्यक्ष गरीब दास, गोड्डा से अध्यक्ष अजीत सिंह, उपाध्यक्ष पवन झा, मधुपुर से अध्यक्ष अशोक गौंड, उपाध्यक्ष पप्पु यादव, साहेबगंज से श्रीनिवास यादव, उपाध्यक्ष रामनंद साहु, मिहिजाम से अध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष रीता शर्मा, पाकुड़ से अध्यक्ष संपत साहा, उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा, बासुकीनाथ से अध्यक्ष पूनम देवी, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार राव, जामताड़ा से अध्यक्ष रीता कुमारी, उपाध्यक्ष चंडी चरण डे, बरहरवा से अध्यक्ष श्यामल दास, उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, राजमहल से अध्यक्ष कार्तिक शाह, उपाध्यक्ष पद के लिए पार्थो दत्ता उम्मीदवार होंगे.
कोल्हान प्रमंडल, नगर निगम :
आदित्यपुर से महापौर पद के लिए विनोद श्रीवास्तव, उपमहापौर पद के लिए अमित सिंह उर्फ बॉबी उम्मीदवार होंगे.
नगर परिषद
चाईबासा से अध्यक्ष पद के लिए अनूप सुल्तानिया, उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, कपाली से अध्यक्ष निखिल प्रवीण हक, उपाध्यक्ष सोनू सिंह, सरायकेला से अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर देव, चाकुलिया से अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, उपाध्यक्ष पद के लिए सुमित लोधा उम्मीदवार होंगे.
उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग प्रमंडल
नगर निगम
गिरिडीह से महापौर पद के उम्मीदवार सुनील पासवान व प्रकाश सेठ उपमहापौर पद के उम्मीदवार होंगे. हजारीबाग से महापौर रोशनी तिर्की, उपमहापौर पद के उम्मीदवार राजकुमार लाल होंगे.
नगर परिषद
फुसरो से अध्यक्ष जगरनाथ राम, उपाध्यक्ष शिवलाल रविदास, डोमचांच से अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत महतो, झुमरी तिलैया से अध्यक्ष प्रकाश राम, चिरकुंडा से अध्यक्ष डब्लू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, रामगढ़ से अध्यक्ष आनंद बेदिया, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार रंजीत पांडे होंगे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




