
Ranchi : राजधानी रांची में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हॉट केक बना हुआ था. काउंटिंग के वक्त हर प्रत्याशी के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही थी. लेकिन जैसे ही निर्वाचन पदाधिकारी अंजली यादव ने भाजपा की आशा लकड़ा की जीत की घोषणा की, पूरा माहौल ही बदल गया. आशा लकड़ा के चेहरे पर मुस्कान बिखर गयी. आशा लकड़ा ने मेयर पद के इस चुनावी जंग में 39616 मतों से जेएमएम की उम्मीदवार वर्षा गाड़ी को हार का स्वाद चखाया. लेकिन वर्षा गाड़ी को इस चुनाव में एक सम्मानजनक स्थान यह मिला कि वह चुनाव परिणाम में दूसरे स्थान पर रही.
दूसरे राउंड से ही आशा ने बना ली थी बढ़त
34 नगर निकाय चुनावों के लिए हो रही मतगणना के बीच सबकी नजर राजधानी रांची में मेयर-डिप्टी मेयर के मुकाबले पर थीी. यहां मेयर पद के लिए भाजपा की आशा लकड़ा और जेएमएम की वर्षा गाड़ी के बीच कांटे की टक्कर हुई. शुरुआती 6 राउंड में जेएमएम की वर्षा गाड़ी आशा लकड़ा से आगे रहीं, लेकिन छठे राउंड के बाद से आशा लकड़ा ने भारी अंतर से बढ़त बना ली थी. आखिरकार अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी वर्षा गाड़ी को आशा ने 39616 मतों से मात दे दी.

इसे भी देखें- नगर निकाय मतगणना: जानिए किस वार्ड से किसने मारी बाजी
किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट
आशा लकड़ा (भाजपा) 1,49,623
वर्षा गाड़ी (झामुमो) 1,10,007
रंजीता सिंह मुंडा(आजसू) 23,824
अजय तिर्की(कांग्रेस) 20,979
नोटा वोट 11,517
टोटल वोट 3,35,718 गिने गये हैं
नगर निगम चुनाव के मेयर पद के रिजल्ट का तीसरा चरण
आशा लकड़ा (बीजेपी)- 16,918
अजय तिर्की(कांग्रेस)- 3275
वर्षा गाड़ी (जेएमएम)- 15,097
जेवीएम शिवा कच्छयप 2350
कुसुम रंजीता मुंडा (आजसू) 2762
बीजेपी के कुल 48688 और जेएमएम के 46,565
मेयर पद की प्रत्याशी आशा लकड़ा 2123 वोट से आगे
कुल पांचवेंं राउंड की गिनती के बाद
आशा लकड़ा(भाजपा):-89,724
वर्षा गाड़ी(झामुमो):-72,937
कुसुम रंजीता सिंह मुंडा(आजसू):-16,273
शिव कुमार(झाविमो):-1729
16787 वोट से भाजपा की आशा लकड़ा आगे चल रही थीं
कुल छठे राउंड की गिनती के बाद
आशा लकड़ा(भाजपा):-1,08,688
वर्षा गाड़ी(झामुमो):-84,727
कुसुम रंजीता सिंह मुंडा(आजसू):-18,374
23961 वोट से भाजपा की आशा लकड़ा आगे चल रही थीं.
सातवें राउंड की गिनती के बाद
आशा लकड़ा(भाजपा):-1,46,870
वर्षा गाड़ी(झामुमो):-1,04,456
कुसुम रंजीता सिंह मुंडा(आजसू):-22,891
42414 वोट से भाजपा की आशा लकड़ा आगे चल रही थीं.
मेयर पद आठवांं राउंड
आशा लकड़ा(भाजपा):-14,729
वर्षा गाड़ी(झामुमो):-9597
कुसुम रंजीता सिंह मुंडा(आजसू):-1656
अजय तिर्की(निर्दलीय, कांग्रेस समर्थित):-1397
शिव कुमार(झाविमो):-1933
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




