
Ranchi : झारखंड के मंत्री बिजली को लेकर परेशान हैं और सांसद पानी को लेकर. बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान सीएम को नसीहत दे रहे हैं. कुल मिलाकर झारखंड में बिजली, पानी, सड़क, नाली जैसी बुनियादी सुविधा को लेकर आम आदमी से लेकर खास लोग भी परेशान हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं.
अजय भंडारी ने ट्विटर पर तंज कसते हुए पोस्ट किया है नगर विकास मंत्री बिजली से परेशान, सांसद जी पानी को लेकर परेशान, जनता, बिजली, पानी, नाली, अस्पताल को लेकर परेशान, क्या होगा 2019 में श्रीमान. उन्होंने कहा है कि बिजली, नगर विकास करने का मुख्य अंग है और उसी के मंत्री की बात बिजली विभाग नहीं सुनता. अब इतने असहाय मंत्री के पास हम क्या उम्मीद लेकर जाएं.
इस पर नगर विकास मंत्री की ओर से भले कोई जवाब नहीं आया, लेकिन आरपी शाही ने चुटकी लेते हुए लिखा है कि यह मंत्री भी तो गैर कानूनी रूप से व्यवसायिक भवन बनाकर खेल के मैदान और पार्क बर्बाद कर रहे हैं, नाली बनवाने में अरबों खर्च कर काम कुछ नहीं, किसी शहर में पानी का प्रबंध नहीं. नदी, नाले चौपट और ठेकेदारों की चांदी. जो अपना काम कर ही नहीं पाये वह दूसरे पर क्या उंगली उठाये.
इसे भी पढ़ें- दीपाटोली आर्मी कैंट में ब्लैकआउट से परेशान जवान, रक्षा मंत्री को किया ट्वीट
सांसद ने सीएम को दिया कड़ा निर्णय लेने का सुझाव
बिजली की समस्या तो पिछले कुछ दिनों से गंभीर हुई है, पानी का कष्ट तो लम्बे समय से है. बरसात में भी हालात खराब ही रहेंगे. सड़क, सफाई, सजावट आदि आपके ढेर सारे अच्छे काम भी जल समस्या धो देगी, इसका खतरा है. @bjpcpsingh @ceo_ranchi @AshaLakraMayor @BjpRanchi @FJCCI @teamjharkhand https://t.co/hUzfO35ulf
— Mahesh Poddar (@maheshpoddarjhr) May 31, 2018
इसे भी पढ़ें- बिजली की कटौती से राज्य के मंत्री भी हुए हलकान, पत्र लिख कहा- बेकाबू हो सकते हैं हालात
बीजेपी के राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने ट्वीट करके सीएम रघुवर दास को नसीहत दी है. उन्होंने अपने ट्विटर पर बहुत ही कड़े शब्दों में लिखा है, पीटीपीएस फेल होने के बाद भी कुछ लोग जबरन चलाने पर आमादा थे, आपने कड़ा और बड़ा निर्णय लिया और एनटीपीसी को सौंपा. जेबीवीएनएल भी संभल नहीं रहा, कड़ा निर्णय लेना होगा, स्थायी समाधान करना होगा.
महेश पोद्दार ने सीपी सिंह को भी सलाह दी है और कहा है कि बिजली की समस्या तो पिछले कुछ दिनों से गंभीर हुई है, पानी का कष्ट तो लंबे समय से है. बरसात में भी हालात खराब ही रहेंगे. सड़क, सफाई, सजावट आपके ढेर सारे अच्छे काम को भी जल समस्या धो देगी, इसका खतरा है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




