Uncategorized

आफत की आंधीः कई राज्यों में तूफान ने मचाई तबाही, 42 लोगों की मौत-आज भी अलर्ट जारी

NewDelhi: पूरे उत्तर भारत में आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में रविवार देर शाम आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कोहराम मचाया. आफत की इस आंधी में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. संपत्ति का भी नुकसान हुआ है. उत्तर प्रदेश में आंधी के कारण 18 लोगों की मौत हो गई जबकि पश्चिम बंगाल में 4 बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की जान चली गई. आंध्र प्रदेश में 9 और दिल्ली में 2 लोगों के मरने की सूचना है. इधर मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ेंःगोमिया उपचुनाव : गिरिडीह लोकसभा चुनाव का पार्ट टू हो सकता है इस बार का विधानसभा उपचुनाव, नतीजे का आंकलन मुश्किल

मौसम विभाग की मानें तो  अगले चार दिनों में भी मौसम करवट बदल सकता है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में तेज बारिश और तूफान की संभावना है. वही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, तेलंगाना में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

यूपी में 18 लोगों की मौत

xcbgbnfg

आंधी-तूफान से सबसे ज्यादा कहर उत्तर प्रदेश में मचाया है. कुल 18 लोगों की मौत की खबर है. इसमें से अधिकांश मौतें कासगंज में हुई हैं. कासगंज से 5 लोगों के मारे जाने की खबर आई है. कासगंज के थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरौली में एक कच्चा मकान गिर जाने के कारण उसके नीचे दबने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. वही ढोलना थाना क्षेत्र के नगला अड़ू में अपनी ननिहाल में आये छत पर बैठे 18 साल के युवक की आंधी तूफान के कारण छत से गिरकर मौत हो गई. इधर जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में 15 साल के युवक की आंधी के कारण ट्रेक्टर ट्रॉली पलट जाने से उसमे दबकर मौत हो गई हैं. कई लोगों के इस आंधी तूफान में घायल होने की भी सूचना आ रही हैं. आंधी तूफान में मरने वालों का आंकड़ा कासगंज में बढ़ भी सकता है. इधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को अपने जिले में रहने के निर्देश दिए हैं. योगी ने सभी को राहत कार्यों में तेजी लाने को कहा है. सभी जिलाधिकारियों को लखनऊ में बाढ़ बचाव संबंधित बैठक के लिए आना था, जिसके बाद योगी ने लखनऊ आने से मना किया है. योगी ने आदेश दिया है कि अगर कहीं पर भी आपदा आती है तो 24 घंटे के भीतर मदद मुहैया कराई जाए.

पश्चिम बंगाल में 9 की मौत
पश्चिम बंगाल से 9 लोगों की मौत की खबर आई है.  राज्य में 4 बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों के मरने की सूचना है. इस दौरान बिजली गिरने से 15 लोग घायल हो गये. इसके अलावा आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम में 6 लोग, 1 व्यक्ति की विजयानगरम और कडपा में एक की मौत की खबर है. वही तेलंगाना में तूफान-बारिश के कारण 5 लोगों की मौत.

दिल्ली में 109 किमी/घंटा की रफ्तार से चली आंधी

cgvfdदिल्ली के पांडवनगर में 1 महिला की मौत हो गई है. वहीं जैतपुर में 19 साल के युवक की मौत हो गई है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लाल कुंआ के पास एक कार पर पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि 19 लोग घायल बताये जा रहे हैं. दिल्ली एवं आस-पास के इलाकों में 109 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के कारण विमान, रेल और मेट्रो के परिचालन पर भी असर पड़ा. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विमानों का परिचालन करीब ढाई घंटे तक प्रभावित रहा. तकरीबन 70 फ्लाइट के रुट को डाईवर्ट किया गया. रविवार रात करीब 9 बजे स्थिति सामान्य हुई.

इसे भी पढ़ेंःजालसाज पति ने अपनी ही बेटी का कराया था अपहरण, चार माह बाद हरियाणा पुलिस की सहयोग से तीन वर्षीय जीवा सकुशल बरामद, पिता जीतेन्द्र गिरफ्तार

इन राज्यों के लिए अलर्ट

दिल्ली समेत, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, मिजोरम, असम, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में अगले दो-तीन दिनों तक तेज हवाओं और तूफान का अनुमान जताया गया है.

पीएम ने जताया शोक

आंधी-तूफान के कहर से गयी जानों पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख प्रकट किया. उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘देश के कुछ हिस्सों में आंधी के चलते लोगों की मौत की सूचना से दुखी हूं. शोक संतप्त परिजन को मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.‘ वही आंधी के चलते लोगों की मौत पर दुख प्रकट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मृतकों के शोक संतप्त परिजन को हर संभव मदद करने के लिये कहा. राहुल के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी आंधी तूफान में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख प्रकट किया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button