ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : तीन माह से नहीं म‍िला राशन, कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन

Jamshedpur : घाटश‍िला अनुमंडल के मानपुर पंचायत अंतर्गत कमलपुर के राशन कार्डधारियों को तीन माह से चावल नहीं मिला है. गांव के सैकड़ों कार्डधारियों ने पोटका प्रखंड कार्यालय  पहुंचकर एमओ तथा जन वितरण दुकानदार खैरा मुंडा के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा घंटों धरना पर बैठे रहे. एमओ के नहीं रहने पर सीओ तथा बीडीओ के द्वारा बीच -बचाव करने के बावजूद  कार्डधारी हंगामा करते रहे. कार्डधारी आज ही कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से कहा क‍ि जन वितरण दुकानदार खैरा मुंडा का व्यवहार कार्डधारियों के साथ ठीक नहीं है. राशन कार्डधारियों के साथ गाली – गलौज करता है. अप्रैल में केवल एक आवंटन पैसा वाला मिला है जबकि फ्री चावल नही मिला है. इसके बाद भी अन्य माह का चावल नहीं मिला है. ग्रामीणों का मुख्य मांग है क‍ि लंबित माह का चावल सिदो- कान्हु दुकान महालीसाई से दिलाया जाए तथा खैरा मुंडा की दुकान को निलंबित किया जाए. कार्यालय सूत्रों का कहना है क‍ि 20 जून को ही दुकान निलंबन के लिए जिला कार्यालय को लिखा गया है, इसके बावजूद कोई सुननेवाला नहीं है. प्रदर्शन में गुरुचरण ढल, सुबोध चंद्र ढल, नंदी टिपरा, जितेन ढल, निर्मल ढल, रोहित ढल, राजीव धीर, जयंतो टिपरा, गौतम राज, धीरेन ढल आदि शाम‍िल थे.

ये भी पढ़ें- Chaibasa : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी में किया आदिवासी संस्कृति केंद्र का शिलान्यास

Related Articles

Back to top button