पटना: नरेंद्र मोदी की ‘चाय वाले’ की छवि को भुनाने के लिए भाजपा ने भले ही चाय पर चर्चा की शुरूआत कर दी हो, लेकिन राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मोदी को सीधी टक्कर दी है।
लालू ने मोदी को झूठा और खुद को असली चाय वाला बताया है। लालू ने कहा कि उन्होंने चाय और बिस्कुट बेचा है व उनके भाई की दुकान आज भी है। गुजरात के मुख्यमंत्री के दावों को खारिज करते हुए लालू यादव ने पटना में कहा, मैं असली चाय वाला हूं। लोग नहीं जानते कि असल में ना सिर्फ मैंने चाय बनाकर बेचा है बल्कि मेरी दुकान आज भी है। लालू के मुताबिक शुरूआती दिनों में वो चाय-बिस्कुट बेचते थे। उनके बड़े भाई की चाय की दुकान है।
मोदी खून बेचने वाला
लालू यादव ने नरेंद्र मोदी को ना सिर्फ झूठा चाय वाला बताया बल्कि उन्हें खूनी सौदागर करार दिया। लालू ने कहा, मोदी खुद को चाय वाला बताते हैं, जबकि उन्होंने कभी चाय नहीं बेची है। उन्होंने तो खून बेचा है। नरेंद्र मोदी खून के सौदागर हैं।




