नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “संसदीय दल ने तय किया है कि असम में विधानसभा चुनाव सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।”
पार्टी के संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे।
असम में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।




