Uncategorized

अश्विन ने खुलकर किया धोनी का विरोध!

मीरपुर: भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मिल रही पिचों को विश्वकप की तैयारी के लिए आदर्श न बताने के बयान को लेकर भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने असहमति जताई है।

धोनी ने एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराने के बाद टूर्नामेंट में मिल रही पिचों पर कहा था कि यह विश्वकप की तैयारियों के लिये आदर्श नहीं है।

पाकिस्तान की टीम इस मैच में 83 रन पर आउट हो गई थी और भारत ने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पांच विकेट गंवा दिए थे। भारत के शुरुआती तीन विकेट तो आठ रन तक ही गिर गये थे।

अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, ”यह बेहद जरूरी है कि आप परिस्थितियों को बेहतर जानें। आप ऐसे में कोशिश नहीं कर सकते हैं कि परिस्थितियों को पीछे छोड़ें। यह आवश्यक है कि आप समझें कि गेंद ऐसी पिचों पर ज्यादा स्पिन नहीं होगी।”

उन्होंने कहा, ”जब हम परिस्थितियों को समझ रहे होते हैं तो फिर हमें विकेट निकालने के बजाय सटीक लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी चाहिए। टी-20 फार्मेट में दबाव ही किसी गेंदबाज को विकेट दिलाता है बल्कि गेंदबाजी कला से कोई खास लाभ नहीं होता है। मैं हमेशा अपनी इसी रणनीति के आधार पर गेंदबाजी करता हूं और जब मुझे आक्रामक होने का मौका मिलता है तो मैं फिर आक्रामक गेंदबाजी करता हूं।”

29 वर्षीय स्टार ऑफ स्पिनर अश्विन ने कहा, ”यह टी-20 क्रिकेट है और विश्वकप में हमें धीमी विकेट मिल सकती है, सपाट विकेट हो सकती है। हमें परिस्थितियों को समझने की जरूरत होती है बजाय कि विकेट के बारे में शिकायत करने के। अलग-अलग माहौल में खुद की परीक्षा लेना हमारे लिए बेहतर है।”

अश्विन ने कहा, ”पिच का चयन करने का विकल्प घरेलू टीम के पास होता है। जिस तरह की पिच उन्हें चाहिये होती है, वे वैसे ही उसे तैयार करते हैं। हम यह सोच रहे हैं कि विकेट धीमी होगी लेकिन अंतरराष्ट्रीय टीमों को परिस्थितियों का सामना करना होता है। मुझे उम्मीद है कि इससे हमें रिहर्सल करने का मौका मिला कि निचले क्रम में किस तरह की बल्लेबाजी करनी है।”
पढ़ेंः पाकिस्तान से जीत के बाद कोहली की खुशी हुई गायब!

भारत ने एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इस मैच में अश्विन को एक भी विकेट नहीं मिला था। मैच के बाद धोनी ने विकेट को बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं बताया था। टीम इंडिया का अगला मुकाबला श्रीलंका से मंगलवार को होना है।
(साभार : राजस्थान पत्रिका।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button