
SIMDEGA : अवैध शराब बनाने एवं बिक्री करने वाले नशे के धंधेबाजों पर कानून की गाज गिर गई. अवैध शराब के धंघे में लगे लोगों के खिलाफ उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. पुलिस ने शहरी क्षेत्र के खिजरी गालुटोली में फागु साहू, रंथु साहू, रूनी देवी व कृष्णा साहू के घर में छापामारी की. छापामारी के क्रम में लगभग साढ़े तेरह लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया. साथ ही फागु साहू व रूनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि रंथु साहू व कृष्णा साहू भागने में सफल रहा.
इसेे भी पढ़ें- खून से सना सात फेरों का बंधन : धारदार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतारा
अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी रहेगा जारी: डीएसपी
जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा व थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के लिखित आवेदन पर सिमडेगा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. छापामारी अभियान में उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज, प्रशिक्षु डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो , सअनि सालुका कालुंडिया सहित शस्त्र बल एवं रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे. डीएसपी श्री कुशवाहा ने बताया कि अवैध शराब व बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान जारी है और आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि अवैध रूप से शराब का धंधा करने की इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




