News Wing
Ranchi, 18 August: विधानसभा के पास एचइसी ग्रुप 4 के सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों के बीच आज झडप हुई, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है.
मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में विधानसभा के पीछे सर्वेंट क्वार्टर में जी4एस के सुरक्षाकर्मी जब अवैध कब्जा हटाने गए, तो करीब 40 से 50 लोगों ने उनपर हमला कर दिया. इस हमले में जी4एस के 6 लोग लोग घायल हो गए हैं. घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है.




