Uncategorized

अरलमपल्ली के जंगल में मिला कनाडाई नागरिक जॉन

जगदलपुर: कनाडाई नागरिक जॉन सजलाक अरलमपल्ली गांव में गुरुवार को मिल गया। जॉन का छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले से सोमवार को अपहरण हो गया था। बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया, “जॉन फिलहाल सकुशल हैं और सुरक्षा बलों के साथ हैं। उन्हें पोलमपल्ली लाया जा रहा है। वह देर शाम तक सुकमा मुख्यालय पहुंच जाएंगे।” उन्होंने बताया कि सुकमा मुख्यालय में जॉन से पूछताछ की जाएगी कि वह सिंगामडगू कैसे पहुंचे और वह नक्सलियों के चंगुल में कहां व कैसे फंस गए।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को क्रिस्टारम थाना क्षेत्र के सिंगामडगू गांव जाने के लिए निकले जॉन सजलाक लापता हो गए थे। पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। इसी बीच खबर मिली थी कि वह सिंगामडगू गांव में नक्सलियों के चंगुल में फंस गए हैं।

ग्रामीणों एवं व्यापारियों की मदद से उनकी रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास किए गए थे, जिसके बाद उन्हें नक्सलियों ने पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अरलमपल्ली गांव के निकट छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button