Uncategorized

अमेरिका में शटडाउन का खतरा टला

वाशिंगटन : अमेरिकी सीनेट ने संघीय खर्च को कुछ समय और आगे बढ़ाने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। शनिवार दोपहर दी गई इस मंजूरी से अमेरिका सरकार को फिर से शटडाउन में फंसने से राहत मिल गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ। इससे कांग्रेस सदस्यों को 1,100 अरब डॉलर के खर्च विधेयक पर विवाद सुलझाने के लिए कुछ और वक्त मिल गया।

बजट विधेयक में अगले साल सितंबर तक के सरकारी खर्च की अनुमति का प्रावधान है। इसमें आंतरिक मामलों की सुरक्षा शामिल नहीं है, जिसके लिए सिर्फ 27 फरवरी तक ही खर्च की अनुमति का प्रावधान है।

प्रतिनिधि सभा में गुरुवार को विधेयक 206 के मुकाबले 219 मत से मंजूर हुआ है। डेमोक्रैट सांसदों ने विधेयक का विरोध किया था।

व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा था कि वह कांग्रेस से विधेयक को पारित किए जाने की उम्मीद करता है। व्हाइट हाउस ने कांग्रेस की दोनों प्रमुख पार्टियों द्वारा पूरे वर्ष सरकारी खर्च की मंजूरी के लिए की जा रही कोशिश की सराहना की है। आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button