Uncategorized

अमित शाह पहुंचे नागपुर, भागवत को पेश करेंगे रिपेार्ट कार्ड   

 Nagpur : पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय  में अच्‍़छे नतीजे आने के बाद  भाजपा की खुशी का पारावार नहीं  है.  इस संबंध में आगे की  रणनीति बनाने के लिए अमित शाह रविवार को नागपुर  संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करने  पहुंचे.  वे संघ को पूर्वोत्तर में पार्टी के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे.  साथ ही दोनों नेता भाजपा की भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा करेंगे. गौरतलब है कि त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के नतीजे शनिवार को घोषित हुए हैैं.  

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह: जनाजे पर कथित पथराव व पथराव के विरोध में तोड़फोड़ के खिलाफ सड़क जाम, पुलिस तैनात

पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल 

पूर्वोत्तर  में शानदार प्रदर्शन के बाद से  इन राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है.  बता दें कि भाजपा को इस मुकाम तक पहुंचाने में अमित शाह की अहम भूमिका रही है.  ऐसे में संघ प्रमुख से शाह की मुलाकात अहम  है.   इस मुलाकात में अमित शाह पार्टी संगठन में कुछ बदलावों को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं. त्रिपुरा ने सबको अचंभित करते हुए अपनी बागडोर भाजपा के हाथ में सौंप दी है.  साठ विधानसभा वाले त्रिपुरा में भाजपा को तीन चौथाई सीटें मिली.  नगालैंड में यूं तो पहले भी राजग की सरकार थी लेकिन इस बार भाजपा ने वहां अपनी व्यक्तिगत स्थिति मजबूत कर ली.  दस साल से मेघालय में काबिज कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है.  इस लिहाज से पूर्वोत्तर के सात राज्यों में से अब पांच में भाजपा या राजग की सरकार होगी. 

इसे भी पढ़ें- न्यूज विंग की खबर का असर : पलामू के ए.के सिंह काॅलेज की प्रैक्टिकल परीक्षा में पैसे लेने वाले प्रोफेसरों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

भाजपा  केवल हिंदी बेल्ट की पार्टी नहीं 

अब तक भाजपा को हिंदी बेल्ट की पार्टी माना जाता था, लेकिन वह ठप्पा भी अब हट गया. देश में पहली बार भाजपा ने किसी राज्य में सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार को न सिर्फ चुनौती दी है, बल्कि उसे करारी शिकस्त देकर सत्ता से बाहर भी कर दिया है.  महज दो साल की मेहनत के साथ भाजपा ने वह कर दिखाया जो कांग्रेस 2 दशकों से अधिक समय से करने की कोशिश में थी. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button